सुबह-शाम ठंडक दिन में गर्मी, होली जाते ही सताएगी गर्मी

Mar 21 2024

ग्वालियर। भारत के पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश व बंगाल की खाड़ी से नमी अंचल की ओर आने के कारण अभी ग्वालियर में गर्मी से लोगों को राहत है। लेकिन शहर में 25 मार्च के बाद फिर दो नए पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने जा रहे हैं। जिसके कारण आंचल में बादल छाएंगे। जिस कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वही मौसम वैज्ञानिकों की माने तो यह दोनों सिस्टम का असर फीका पड़ते और होली के जाते ही तापमान फिर तेजी से बढ़ेंगा। खासकर दिन में गर्मी तेज होगी। इसके बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में दिन का तापमान करीब 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
ग्वालियर-चंबल अंचल में सुबह के समय ठंडक अभी भी बनी हुई है। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप से लोग छांव का सहारा लेते हुए पेड़ और छांव वाली जगह नजर आ रहे हैं। 
इस साल मध्यप्रदेश में मार्च में तीसरी बार मौसम बदलेगा। 23 और 26 मार्च को बादल छाने के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते लगातार बादल छाए रहेंगे। इसका असर यहां मौसम पर दिखाई देगा
मौसम वैज्ञानिकों हुकुम सिंह ने बताया कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश के शहरों का 10 साल का रिकॉर्ड देखें तो आखिरी दिनों में यहां तेज गर्मी का ट्रेंड है। इससे अनुमान है कि 25 से 31 मार्च के बीच ज्यादातर शहरों में दिन का टेम्प्रेचर 35 डिग्री के पार पहुंच सकता है।