आदर्श रामलीला में जन्मे राम, जिंसी नाला बना अयोध्या धाम

Mar 20 2024

ग्वालियर। हनुमान नगर जिंसी नाले पर आयोजित आदर्श रामलीला में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ। भगवान का जन्म होते ही श्रद्धालु दर्शकों में उत्साह छा गया। समूचा स्थल अयोध्या धाम में तदील हो गया। आज सीता स्वयंवर की लीला का मंचन होगा।
लीला का मंचन नारद मोह की लीला के साथ प्रारंभ हुआ। भगवान विष्णु ने नारद जी का अभिमान दूर करने लीला रची। आगे की लीला में रावण विभीषण एवं कुंभकरण की घोर तपस्या के बाद विभीषण ने भक्ति का, कुंभकरण ने 6 महीने सोने का और रावण ने तीनों लोक के राजा बनने का वरदान मांगा। 
सबसे सुंदर रामजन्म की कथा थी। जिसमें अयोध्या में राजा दशरथ औलाद के वियोग में दुखी रहने लगे तो गुरु वशिष्ठ ने उन्हें श्रृंगी ऋ षि से पुत्र के लिए यज्ञ कराने की सलाह दी। यज्ञ की अग्नि से यज्ञ देवता प्रसन्न होकर कर प्रगट हुए और राजा दशरथ की तीनों रानियों को खीर का प्रसाद दीया जिसे पाकर तीनों रानियों ने राम लक्ष्मण भरत शत्रुघन को जन्म दिया तो पूरी अयोध्या में श्रीराम के जन्म की खुशियां छा गई। मंगल गीत गाए गए-अयोध्या में लेके अवतार आज मेरा राम आ गया। लीला का समापन आरती के साथ हुआ।