कलेक्टर व एसपी पहुंचे चेक पोस्ट नाकों पर, दिए निर्देश

Mar 20 2024

ग्वालियर। लोकसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में विभिन्न अंतर जिला और अंतर थाना चेक पोस्ट बनाए गए हैं। उन सभी नाकों का कलेक्टर रुचिका चौहान एवं एसपी धर्मवीर सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर तैनात सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर रुचिका चौहान एवं एसपी धर्मवीर सिंह ने निरावली, लक्ष्मणगढ़, विक्की फैक्टरी और पनिहार चेक पोस्ट नाकों को चेक किया है।