निगमायुक्त ने जोन 14 का किया औचक निरीक्षण, जेडओ की थपथपाई पीठ

Mar 19 2024

ग्वालियर। मंगलवार को शारदा विहार स्तिथ जोन कार्यालय 14 पर निगमायुक्त हर्ष सिंह ने औचक निरीक्षण किया। जोन 14 पहुंचे निगमायुक्त हर्ष सिंह ने सबसे पहले जोन कार्यालय की साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थायें देंखी। उसके बाद लंभित प्रकरण और रुकी हुई शिकायतो के बारे मे जाना जिसके जवाव में वहां पर मौजूद क्षेत्राधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीमान यहां पर कार्यालय में कोई भी शिकायत लंभित नही है। जो भी शिकायतें आती है उन्हें प्रथम दृष्ठि से सुना एवं हल करने हेतु सम्बन्धित व्यक्ति को दिया जात है। 
कागजी निरीक्षण अपडेट पाये जाने और कार्यालय की व्यवस्था समुचित पाये जाने पर निगमायुक्त हर्ष सिंह ने क्षेत्राधिकारी अनिल श्रीवास्तव की प्रशंसा की और सभी क्षेत्राधिकारियों को भी इसी प्रकार व्यवस्था बनाये रखने हेतु सलाह दी। इस मौक़े पर अपर आयुक्त विजय राज भी मौजूद रहे।