पुलिस ने किले पर छात्र-छात्राओं और आमजन को किया जागरूक

Mar 19 2024

ग्वालियर। पुलिस टीम ने ग्वालियर किले पर पहुंचकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए चुप न रहें-आवाज उठाएं, अभियान चलाया। इस दौरान छात्रछात्राओं तथा आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और बेटी की पेटी तथा महिला संबंधी अपराधों की भी जानकारी दी गई।
एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश तथा एएसपी अखिलेश रेनवाल के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले में चलाए जा रहे महिला जागरूकता अभियान के तहत डीएसपी महिला सुरक्षा किरण अहिरवार ने पुलिस टीम के साथ किले पर पहुंचकर अभियान चलाया।
पुलिस टीम ने महिला हिंसा उन्मूलन जागरूकता अभियान के संबंध में जानकारी देकर छात्राओं एवं आमजन को जागरूक किया। उन्हें मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100,112 सेवा तथा 1090 महिला हेल्पलाइन से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर वहां मौजूद छात्रों तथा आमजन को भी बालिकाओं एवं महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के संबंध में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सीएसपी ग्वालियर शुभा श्रीवास्तव, महिला थाना प्रभारी दीप्ति समेत महिला व बहोड़ापुर थाने का पुलिस बल उपस्थित रहा।