बैराड़ के स्कूल संचालक की बेटी का कोटा से अपहरण, 30 लाख की फिरोती मांगी

Mar 19 2024

ग्वालियर। शिवपुरी के बैराड़ में लॉर्ड लखेश्वर स्कूल के संचालक रघुवीर धाकड़ की बेटी का अपहरण कोटा सिटी से हुआ है। छात्रा कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। अपहरणकर्ताओं ने छात्रा के पिता के फोन पर छात्रा के फोटो भेजे कर साथ में 30 लाख रुपए की डिमांड और बैंक अकाउंट नंबर भी सेंड किए है। इस अपहरण में जो सबसे चौंकाने वाली बात है वह यह कि परिजन ने जिस कोचिंग संस्थान और हॉस्टल में रहने और पढऩे का दावा किया है उन सस्थानों के मालिकों ने स्टूडेंट के एडमिशन न होने की बात कही है। 
रघुवीर धाकड़ के मोबाइल पर सोमवार सुबह व्हाट्सएप से फोटो और वीडियो भेज गए थे। इनमें रघुवीर की बेटी काव्या धाकड़ के हाथ पैर बंधे थे और उसके मुंह से खून निकल रहा था। साथ में मैसेज आया है कि बेटी का अपहरण हो चुका है। सकुशल वापसी के लिए 30 लाख रुपए की डिमांड की है साथ में पैसे जमा करने के लिए बैंक अकाउंट की डिटेल भी दी है।
रघुवीर धाकड ने कोटा पुलिस को बताया कि सितंबर 2023 में उन्होंने सिटी मॉल के पीछे स्थित कोचिंग संस्थान में अपनी बेटी काव्या धाकड़ का एडमिशन करवाया था। काव्या धाकड़ को एक हॉस्टल में रुकवाया था। वहीं हॉस्टल मालिक पारस कुमार जैन और कोचिंग के निदेशक दिनेश जैन का कहना है कि पुलिस ने भी पूरी जांच कर ली है। छात्रा का किसी तरह का कोई एडमिशन ऑनलाइन और ऑफलाइन उनके यहां पर नहीं हुआ है।
छात्रा के पिता का कहना है कि वह कोटा आने से पहले 2 साल इंदौर में पढ़ती थी। मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी करने के लिए कोटा छोडक़र गए थे। 
अकाउंट की डिटेल भी वाट्सएप पर दी
मैसेज भेजने वाले ने बैंक खाते की डिटेल भी भेजी। इसमें अकाउंट नंबर 1859010019355 और  ढ्ढस्नस्श्व ष्शस्रद्ग क्च्रक्रक्च०ञ्जक्र्रहृस्क्क भी है। उसने सोमवार शाम तक रुपए जमा करने को कहा है। पिता ने इतने रुपए नहीं होने और बंदोबस्त करने का समय देने की बात कही तो मैसेज भेजने वाले ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी।
वहीं कोटा के विज्ञान नगर थाना अधिकारी सतीश चंद्र का कहना है कि परिजन ने अभी किसी तरह की कोई रिपोर्ट नहीं दी है। परिजनों की दी गई सूचना को वेरीफाई किया जा रहा है। जिन नंबरों से मैसेज आया है, उनका भी पता लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक युवक को राउंडअप कर लिया है।