एकल युवा ग्वालियर ने नव आरंभ के माध्यम से बनाया समाज सेवा - यूथ कनेक्ट

Mar 18 2024

ग्वालियर। जरुरतमंद बच्चों की शिक्षा, विकास के लिए समरपित एकल युवा ग्वालियर चैप्टर द्वारा यूथ ओरिएंटेशन कम यूथ कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस कॉन्क्लेव का मकसद युवाओं को एकल युवा की कार्यप्रणाली से अवगत करना तथा युवाओं को सदस्यता अभियान और माध्यम से जोडऩा था।
इस कार्यक्रम में 80 से ज्यादा युवक युवतियां शामिल हुए, जिन्होनें पीपीटी स्लाइड्स के माध्यम से एकल युवा, एकल युवा ग्वालियर चैप्टर के अभी तक के सफर को जाना। यह पीपीटी स्लाइड संस्थापक अध्यक्ष संचिता गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई थी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजेंद्र बांदिल ने सभी को बताया कि हम स्वयं केंद्रित न होते हुए, समाज के बारे में सोचना चाहिए जिसे हम अपने अंदर की बुराइयों को खत्म कर सकें।
अतिथि वक्ता संध्या गर्ग ने युवाओं को अवसाद, तनाव, सब से बाहर निकलने के उपाय बताएं। एफटीएस के अध्यक्ष शशिदत्त तथा एकल युवा ग्वालियर चैप्टर के मार्गदर्शक अंजलि बत्रा ने मुश्किल परिस्थिती को सीमित संसाधनों के माध्यम से किस तरह जीता जा सकता है, इस बारे में समझाया।
कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए मनोरंजन गेम्स तथा लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया। टीम द्वारा शबरी बस्ती प्रोजेक्ट के अंतरगत आने वाले छात्रों, बाल कलाकार पवित्रा ने भी इस अवसर पर एक विशेष प्रस्तुति दी।तथा कार्यक्रम के अंत में सभी युवाओं को सर्टिफिकेट, इको फ्रेंडली गिफ्ट दिए गए।
कार्यक्रम में आयुष खंडेलवाल, डॉक्टर संतोष, सुप्रिया गर्ग, निकिता, मृदुला, प्राची, मनाली, पूजा, पुनम, दिव्या, फलित, श्रीजा, अलका, राहुल का महत्पूर्ण योगदान रहा।