तमंचे पर धमकी भाई आ गया मेरा अब शहर की खैर नहीं, वीडियो वायरल
Mar 18 2024
ग्वालियर। अवैध हथियारों का प्रदर्शन और पुलिस को खुली चुनौती देना ग्वालियर में बदमाशों में ट्रेंड सा बन गया है। ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है। जहां दो बदमाशों का तमंचे पर धमकी देते हुए रौब जमाने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में दो बदमाश चलती हुई कार में अवैध हथियारों के साथ नजर आ रहे है। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ग्वालियर जिले में लगातार अवैध हथियारों से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। खासकर युवा इस क्राइम के दलदल में ज्यादा फंस रहे हैं। ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने मिला। जहां कार के अंदर बैठे दो बदमाश अवैध हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन करते वीडियो में कैद हुए हैं।
बदमाशों में पुलिस का खौफ मानों खत्म सा नजर आ रहा है। यही वजह है कि बदमाशों ने पहले अवैध हथियारों के साथ वीडियो बनाया फिर उसे सोशल मीडिया एकाउंट पर अपलोड कर पुलिस को खुली चुनौती भी दी है।
बदमाशों ने पोस्ट किए वीडियो पर लिखा कि भाई आ गया मेरा अब शहर की खैर नहीं। वायरल वीडियो जिस सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया गया है वह छोटू कठेरिया नाम से है जो कि ग्वालियर के घास मंडी इलाके का रहने वाला बताया गया है।
वहीं छोटू कठेरिया पर पहले भी अवैध हथियारों के मामले में दर्ज है। फिलहाल क्राइम ब्रांच वायरल वीडियो की जांच के साथ यह जानकारी जुटा रही है कि वायरल वीडियो नया है या पुराना।
एएसपी क्राइम सियाज केएम का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रहे हैं बदमाश की पहचान की जा रही है, ताकि सख्त कार्रवाई करके मैसेज दिया जा सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









