अजाक्स कर्मियों ने संदेशखाली की घटना पर राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारी को दिया ज्ञापन
Mar 18 2024
ग्वालियर। अजाक्स प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों ने राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि संदेशखाली में महिलाओं और उनके परिवारों पर हो रहे अत्याचारों की अजाक्स घोर निंदा करते करता है।
47 दिन पहले ईडी के अधिकारियों पर हमला होने के बाद संदेशखाली की घटनाएं जनसमुदाय के सामने आ सकीं। बच्चों और महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्वक व्यवहार, यौन उत्पीडऩ, मारपीट की अनेकों घटनाएं निकलकर सामने आ रही हैं। यह केवल पश्चिम बंगाल प्रशासन और पुलिस विभाग की नाकामी का नमूना नहीं है। इसमें धार्मिक और राजनीतिक मुद्दे भी हैं।
इन घटनाओं से पश्चिम बंगाल की महिलाओं एवं बच्चों की समस्याओं, सुरक्षा की चिंताजनक स्थिति सामने आई है। स्थिति इतनी भयानक है कि कई दिनों से हो रहे अत्याचारों की घटनाओं के बाद भी पुलिस ने अत्याचारियों के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की। इसलिए अजाक्स मांग करता है कि लोकतंत्र में हो रहे महिला एवं मानवाधिकारों के उल्लंघन पर तत्काल कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









