खाद्य विभाग ने डबरा में फैक्ट्री पर बन रहे मावा, पनीर, घी के सैम्पल लिए

Mar 18 2024

ग्वालियर। त्यौहार आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार ग्वालियर चंबल संभाग में मिलावटखोरों पर कार्रवाई करता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में डबरा पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लक्ष्मी कॉलोनी में एक फैक्ट्री पर बन रहे मावा, पनीर, घी बनाने के ठिकाने पर दबिश दी। फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में निर्मित हो रहे मावा, दूध, पनीर व घी आदि के सैम्पल लेकर जांच के लिए है। वहीं पर सवाल यह उठता है की लगातार डबरा में खाद्य  विभाग अनेक दुग्ध डेयरियों पर कार्रवाई कर चुका है। इसके बावजूद भी मिलावट खोर मिलावट खोरी से बाज नहीं आ रहे हैं।