एसयूसीआईकम्युनिस्ट मप्र में लोकसभा चुनाव में 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी:प्रताप सामल
Mar 18 2024
ग्वालियर। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कम्युनिस्ट (एसयूसीआई) ने भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी दोनों पार्टियां गठजोड़ झूठे वादों और नोटों की गड्डियां लेकर मैदान में उतरेंगे। उक्त आरोप एसयूसीआई कम्युनिस्ट के राज्य सचिव प्रताप सामल सहित अनेक नेताओं ने लगाया।
प्रताप सामल ने कहा भारत की जनता एक और संस्कृति चुनाव का सामना कर रही है। जिसमें सत्ताधारीय विपक्षी पार्टियां करोड़ों रुपए खर्च करेंगी माक्र्सवादी होने के नाते हम जानते हैं कि लोकतंत्र के तमाम हो हल्ला के बावजूद पूंजीवादी व्यवस्था में एक पार्टी दूसरे जीती है। सामंतवाद राजतंत्र के खिलाफ पूंजीवादी उभार के दिनों में जनता के गणतंत्र की स्थापना के ऐलान के साथ संसदीय लोकतंत्र सामने आया था। उस समय उसकी जो भी प्रगतिशील भूमिका थी वह आज लुप्त हो चुकी है। पार्टी नेताओं ने मध्य प्रदेश में 6 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को खड़ा करने का ऐलान किया है।
जिसमें ग्वालियर से रचना अग्रवाल, गुना शिवपुरी से मनीष श्रीवास्तव, सागर से रामावतार शर्मा, जबलपुर से सचिन जैन, भोपाल से मुदित भटनागर और इंदौर से अजीत पवार पार्टी के मुख्य उम्मीदवार होंगे। उन्होंने बताया कि यह सभी उम्मीदवार पिछले वर्षों में राज्य की आम जनता की दुख तकलीफों से जुड़े रहकर उनकी समस्याओं के खिलाफ जुझारू जन आंदोलन संगठित करने में शामिल रहे हैं। साथ ही यह वर्तमान भ्रष्ट राजनीति के विपरीत अपने निजी जीवन में भी ईमानदारी और लगन के साथ मेहनतकश वर्ग के हित में क्रांतिकारी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासत है हमारे चुनाव लडऩे का मुख्य उद्देश्य लोगों तक अपनी बात पहुंच कर उन्हें राजनीतिक रूप से जागरूक करना है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









