कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन ने नारी शक्ति अलंकरण समारोह का किया आयोजन
Mar 17 2024
ग्वालियर। महानगर की गतिशील समाजसेवी संस्था कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन ने भारत की बेटी कल्पना चावला के जन्मदिन पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में पहचान स्थापित करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती गिरजा गर्ग प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिला मंत्री महिला मोर्चा भाजपा एवं विशिष्ट अतिथि जगदीश उपाध्याय (कल्ली पंडित) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
सम्मानिती होने वाली महिलाओं में डॉ. सीमा जयसवाल, डॉ. गुंजन श्रीवास्तव, एडवोकेट मृदुला जुत्शी, डॉ. मोनिका श्रीवास्तव, नेहा जैन, साधना सैंडल, तृप्ति साहू, रिचा शिवहरि, शिनी कलविंत, विदुषी पाठक, अर्चना शर्मा शामिल रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमलता राव द्वारा की गई मंच संचालन पूर्णिमा अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कंचन राव, ऋषि जैन, नरेश धारीवाल, योगेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, रश्मि शर्मा, प्रियंका शर्मा, गीता सूर्यवंशी, शिवांगी शर्मा, शैली शर्मा, नेहा नदीम खान, हैरी गुप्ता उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









