जागरूकता परिचर्चा के साथ चित्रकला प्रतियोगिता हुई संपन्न

Mar 17 2024

ग्वालियर। रविवार 17 मार्च को गौरवशाली सामाजिक संस्था द्वारा गोले का मंदिर स्थित एसबी विद्या भारती स्कूल में जागरूकता परिचर्चा के साथ चित्रकला प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  गिरजा गर्ग भाजपा अनुसूचित जनजाति महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्याम श्रीवास्तव संपादक दैनिक समाचार पत्र सत्ता सुधार, अतिथि संरक्षिका रीता डोगरा, संरक्षक दिनेश शर्मा, बृजेश श्रीवास पार्षद वार्ड नंबर 21, स्कूल संचालक सुनील कुशवाह, अधिवक्ता शिल्पा डोगरा अध्यक्ष ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच का संचालन कर रहे संस्था सचिव बासुदेव मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत बंधन अभिनंदन किया गया। 
संस्था के अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा, लक्ष्मी करन, सुनील करन, प्रमोद कुशवाह, किरण कुशवाह, देवेंद्र सिरोलिया, बालकिशन बाथम, सुनीता बाथम, नेहा तिवारी, कोमल बाथम, मीरा गहलोत, साक्षी गहलोत, रीना राजावत, रीना भदोरिया, पिंकी कुशवाह, नैना हिमांशु द्वारा मंचासीन अतिथियों को माला पहनकर स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। 
जागरूकता परिचर्चा के अंतर्गत अधिवक्ता शिल्पा डोगरा ने उपस्थित जनों को कानूनी हकों से अवगत कराते हुए अपनी स्वयं सुरक्षा किस प्रकार से करनी है और वर्तमान परिवेश में और भारतीय संस्कृति में हमें किस रूप में अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए क्या प्रयास करना चाहिए विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रम संयोजक कोमल बाथम ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के आयोजन से हमारे क्षेत्र को जो बहुत कुछ सीखने को मिला है यह सीख हमारे लिए काफी अतुलनीय है।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। संस्था सचिव वासुदेव मिश्रा ने मंच का संचालन करते हुए मंचासीनअतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।