छात्र-छात्राओं को कानूनी प्रावधान बताने लगाई जागरूकता चौपाल
Mar 17 2024
ग्वालियर। एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश तथा एएसपी अखिलेश रेनवाल के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे महिला जागरूकता अभियान के तहत फूलबाग पार्क में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं तथा आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और बेटी की पेटी तथा महिला संबंधी अपराधों की जानकारी दी गई।
महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी डीएसपी किरण अहिरवार एवं महिला थाना प्रभारी दीप्ति तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फूलबाग पार्क में जागरूकता चौपाल लगाकर छात्र-छात्राओं तथा आमजन को जागरूक किया। इसके साथ ही महिला हिंसा उन्मूलन के संबंध में भी छात्राओं को जागरुक किया गया। पुलिस की टीम ने मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100,112 सेवा तथा 1090 महिला हेल्पलाइन से भी अवगत कराया और बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
कार्यक्रम में उप निरीक्षक शैलजा सिंह ने कहा कि छात्राओं पर टिप्पणी करना, छात्राओं पर बातचीत के लिए दबाव डालना तथा छेड़छाड़ जैसी किसी भी घटना पर तत्काल पुलिस, परिजनों व शिक्षकों को सूचित करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को उनसे जुड़े कानूनों के संबंध में भी जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस टीम ने सभी लोगों को बेटी की पेटी के संबंध में भी जानकारी दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









