बजरंग भक्त मंडल ने गौशाला में 500 किलो हरे चारे की गौसेवा

Mar 17 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा लगभग 5 वर्षो से निरंतर की जा रही गौभोग सेवा के क्रम में इस सप्ताह की सेवा रविवार 17 मार्च को जनकताल स्थित गौशाला बहोड़ापुर में 500 किलो हरे चारे की सेवा की गई। रविवार की सेवा में 125 किलो घनश्याम साहू, 125 किलो गुप्त रूप से,125 किलो श्रीमती अग्रवाल द्वारा, 100 किलो हरे चारे की सेवा हिमांशु बघेल के सहयोग द्वारा की गई।
गौ सेवा में मंडल के आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग, रामकिशोर मंगल, नमन अवस्थी, विशाल अग्रवाल, दीपक बघेल, संजीव गुप्ता, अभिमन्यु सिंह चौहान, हिमांशु बघेल आदि सदस्य उपस्थित थे।