जीआरएमसी के बाल एवं शिशु रोग विभाग में दी फैसिलिटी बेस्ड न्यूबॉर्न ट्रेनिंग

Mar 17 2024

ग्वालियर। नवजात शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए जीआरएमसी के बाल एवं शिशु रोग विभाग में चार दिवसीय फैसिलिटी बेस्ड न्यूबॉर्न ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर एवं एसएनसीयू के इंचार्ज प्रोफेसर डॉ. रवि अम्बे ने बताया कि प्रशिक्षण में शिशु के जन्म के समय रिससिटेशन (संजीवन प्रक्रिया), कंगारू मातृत्व सुरक्षा, कम वजन के नवजात शिशुओं की देखभाल, एसएनसीयू के चिकित्सा उपकरणों जैसे रेडियंट वार्मर, फोटोथेरेपी, सिरिंज पंप, ऑक्सीजन डिलीवरी डिवाइस, सीपैप का प्रशिथार्थियो को हैंड्स ऑन करवाया गया। 
उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण एनएचएम भोपाल, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ. आरके चतुर्वेदी एवं विभागाध्यक्ष बालरोग विभाग डॉ. अजय गौड़ के सहयोग से संपन्न हुआ। इसमें मास्टर ट्रेनर डॉ. रवि अम्बे, डॉ. अवधेश वर्मा, डॉ. बुद्ध प्रिय सम्राट एवं डॉ. दीपक वर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में अशोकनगर, भिंड, छतरपुर, दतिया गुना, मुरैना, पन्ना, राजगढ़, श्योपुर, टीकमगढ़ एवं मुरार जिला एसएनसीयू के 22 प्रशिक्षार्थी शामिल हुए।