काव्य संध्या में बहुरंगी गीतों एवं कविताओं की प्रस्तुति के साथ डॉ. कुलश्रेष्ठ सम्मानित
Mar 17 2024
ग्वालियर। विशिष्ट काव्य गोष्ठी का एक निजी स्कूल में आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुंबई से पधारे डॉक्टर केके कुलश्रेष्ठ ने की। कार्यक्रम के आयोजक नवगीतकार बृजेश चंद्र श्रीवास्तव रहे। इस अवसर पर डॉक्टर कुलश्रेष्ठ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामचरण रुचिर ने किया।
प्रारम्भ में अतिथि एवं अन्य गीतकारों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस अवसर पर स्वरचित सरस्वती वंदना डॉक्टर केके कुलश्रेष्ठ ने प्रस्तुत की। इसके पश्चात् बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ने डॉक्टर केके कुलश्रेष्ठ को शॉल,श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डॉ केके कुलश्रेष्ठ, बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, ललित मोहन त्रिवेदी, सुरेंद्र पाल सिंह कुशवाह, रोशन मनीष, जगदीश महामना, महेंद्र मुक्त, रामचरण रुचिर एवं मुकेश गुप्ता आदि ने कविताओं व गीतों की प्रस्तुति दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









