होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ

Mar 17 2024

ग्वालियर। सोफिया होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के तत्वाधान में सिरोल प्राइमरी स्कूल के सामने निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिवर में लगभग 200 मरीज का निशुल्क परीक्षण कर दवाई दी गई।
सोफिया होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के डॉ. प्रियंका तोमर ने बताया कि शिविर में अर्थराइटिस, सोरायसिस, ब्लड प्रेशर, चर्म रोग, एलर्जी, अनिद्रा सहित अन्य बीमारियों का इलाज किया गया, और निशुल्क ब्लड शुगर और बीपी आदि की जांच की गई।
शिविर में डॉ. पारुल वर्मा, डॉ. प्रांजल आर्य, डॉ. सूरज सिंह, डॉ. पंकज मौर्या, डॉ. रिया श्रीवास्तव, डॉ. हर्षिता यादव, डॉ. मेघना गुप्ता, डॉ. आशिका अग्रवाल, डॉ. संतोष, डॉ. अनुराग, डॉ. अनूप आदि मौजूद थे।