जैन सोशल ग्रुप की महिला शक्ति ने महिलाओं को एवं बच्चियों को कपड़े दिए

Mar 17 2024

 ग्वालियर।  मानव सेवा में अग्रणीय संस्था जैन सोशल ग्रुप जेएसजी संगिनी ग्रुप की सदस्याओं ने शनिवार को कंपू स्थित  कस्तूरबा विश्रांति गृह में पहुंच कर वहां जरूरतमंद महिलाओं एवं बच्चियों को साडियाँ एवं कपड़े उपहार के रूप में दिए।
 इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष नेहा जैन ने बताया कि संस्था की सभी सदस्यों का उद्देश्य था। कि होली के त्यौहार से पूर्व हम जरूरमंद बहिनों के साथ भी त्यौहार मनाएं, उसी के तहत यह उपहार दिए गए जिन्हें पाकर जरूरतमंद महिलाएं एवं बच्चियों चेहरे पर मुस्कान आ गई।
 इस अवसर पर संस्था की संस्थापक अध्यक्ष सुप्रिया जैन, अध्यक्ष नेहा जैन, सचिव अनीता जैन डेल, कोषाध्यक्ष शोभना जैन, अंजना जैन, अनुपमा जैन, कमलेश जैन, निकिता जैन, रीनू जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद थीं।