सहस्त्रबाहु मंदिर की थीम पर द्वार बनाकर तैयार हुआ

Mar 16 2024

ग्वालियर। स्मार्ट सिटी द्वारा शहर के चारों प्रवेश द्वारों पर द्वार बनवाये जा रहे है। इसी क्रम में शिवपुरी रोड पर स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित भव्य द्वार सहस्त्रबाहु मंदिर की थीम पर आधारित  बनाया गया है। मुरैना रोड पर जय विलास थीम पर द्वार का कार्य प्रगति पर है। भिंड रोड पर भी फोर्ट ग्वालियर किले की थीम पर कार्य प्रगति पर है। पूर्व में झांसी रोड पर तानसेन थीम पर तानसेन द्वार का उद्घाटन हो चुका है।