नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन हुआ
Mar 16 2024
ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान ग्वालियर तथा ग्रामीण अंचल सामाजिक एवं शैक्षिक सेवा संस्थान द्वारा शनिवार को स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैम्प में डॉ. आरके जैन (कैंसर सर्जन), डॉ. अनीता अग्रवाल (कन्सल्टेंट स्त्री रोग), डॉ. संदीप कुमार शर्मा (हेड एण्ड नेक सर्जन) ने सभी रोगियों का परीक्षण किया।
डॉ. आरके जैन ने कहा कि कैंसर का पता देरी से चलना और इसी वजह से इलाज भी देरी से चालू होना अब बदलना चाहिए। इसके लिए सभी लोगों में जागरूकता पैदा करना आवश्यक है। आगे उन्होंने कहा कि तम्बाकू के उत्पादन में वृद्धि एवं उपभोगियों की संख्या में वृद्धि एक विकराल समस्या है। आपको इसमें कमी लाने के सभी प्रयास करने होंगे। शरीर में कहीं भी गांठ, शरीर में कहीं भी छाला हो डॉक्टर को निर्णय लेने दें, और हमेशा एक नियमित अंतराल पर जांच कराते रहें। आप सभी तम्बाकू बिल्कुल भी नहीं खाएं न खाने दें, न बीड़ी सिगरेट पियें न पीने दें।
जांच शिविर में डॉ. अनीता अग्रवाल ने कहा कि समय रहते बिना दर्द की पैप स्मीयर टैस्ट (जांच) नियमित रूप से हर महिला को करानी चाहिए और हर 2 साल में एक निर्धारित तारीख पर करें। जरूरी होने पर डॉक्टर एफएनएसी, बायोप्सी एवं मैमोग्राफी (मैमोग्राम) आदि जांच करवाएंगे ये जांचें अगले दो सालों में भी कैंसर होने की संभावना का पता लगाने में मदद करते हैं।
नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर में गजेन्द्र सिंह मौर्य, राजेश प्रताप, निरंजन सिंह, बुध शिला, महेश सिंह बघेल, राकेश कुमार, संजीव गोयल, सतेन्द्र सिंह दण्डौतिया, माखनलाल, श्रीमती आकांक्षा मौर्य एवं अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे। अंत में विश्वम्भर सिंह मौर्य ने आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









