साहित्य शिल्पी दिनेश कुमार कोरी स्वस्ति साहित्य सागर सम्मान अलंकरण से सम्मानित

Mar 15 2024

ग्वालियर। इन्दौर साहित्य सागर संस्था इन्दौर द्वारा कृति चर्चा विमोचन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन में संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. रमेश प्रसाद शर्मा स्वतंत्र व मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार शिवेन्द्र शर्मा उज्जैन व विशेष अतिथि वरिष्ठ उपन्यासकार बृजमोहन शर्मा ने साहित्य शिल्पी दिनेश कुमार कोरी को स्वस्ति साहित्य सागर सम्मान अलंकरण से सम्मानित किया गया है। 
श्री कोरी ग्वालियर में डिजास्टर रिकवरी सेन्टर में सिस्टम मैनेजर के पद पर पदस्थ है।