होली पर बाजारों में बच्चों की पसंद के अनुरूप पिचकारियों के स्टॉल सजे
Mar 15 2024
ग्वालियर। अब शहरवासियों पर होली का रंग चढऩे लगा और होली पर्व की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में बच्चों की पसंद के अनुरूप पिचकारियों के स्टॉल सज चुके हैं। यहां बच्चे अपनी पसंद के अनुसार पिचकारियों की खरीदारी करने में जुट गए हैं। वैसे तो होली पर्व का सभी को उत्साह रहता है पर रंग के पर्व होली का सबसे अधिक उत्साह बच्चों में देखने को मिलता है।
बच्चे जहां खानपान के शौकीन होते हैं वहीं वह रंगीन और आकर्षक पिचकारियों के भी शौकीन होते हैं और होली पर बच्चों का मुख्य आकर्षण पिचकारियां होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों में अलग-अलग रेंज की पिचकारियों को सजाया गया है। बच्चों को आकर्षण मॉडल की पिचकारियां खूब भा रहीं हैं। वह अपनी पॉकेट के अनुरूप पिचकारियों की खरीदारी कर रहे हैं।
बाजार में दस रुपए से लेकर दो सौ रुपए तक पिचकारियां उपलब्ध हैं। बच्चे अपनी पसंद के अनुसार कोई बार्बी डॉल तो कोई पिस्टल वाली पिचकारियां खरीद रहा है। अन्य सामान की तरह इस साल पिचकारियां भी पिछले साल की अपेक्षा महंगी हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









