महिला संबंधी अपराधों रोकने अभी बहुत काम करने की जरूरत: शर्मा
Mar 15 2024
ग्वालियर। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए आपको, हमको, हम सभी को अभी बहुत काम करने की आवश्यकता है। पुलिस के साथ ही महिलाओं को जागरूक होना होगा, साथ ही जो भी महिलाएं शिकायत लेकर पुलिस के पास आती हैं, उनकी शिकायत को संवेदनशीलता से सुनकर वैधानिक कार्रवाई करनी होगी। पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने यह चर्चा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकर की।
राष्ट्रीय महिला आयोग चेयरपर्सन ने लंबित महिला संबंधी प्रकरणों व शिकायतों को देखा और उनके निराकरण पर चर्चा की। इस अवसर पर एएसपी ऋषिकेश मीना ने राष्ट्रीय महिला आयोग चेयरपर्सन से कहा कि उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के आधार पर कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी तथा उनके सुझावों को पुलिस गंभीरता से लेकर पुलिसिंग का पार्ट बनाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









