एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान घूमने जा रहे यात्री के बैग से मिला कारतूस

Mar 15 2024

ग्वालियर। ग्वालियर के राजमाता विजय राजे सिंधिया एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान उस समय हडक़ंप बच गया जब एक यात्री के बैग की चेकिंग के दौरान कारतूस मिला। कारतूस मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की गई और एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा उसे महाराजपुरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्वालियर के रामदयाल नगर महाराजपुरा निवासी अभय सिंह की शादी हाल ही में हुई है और वे हनीमून के लिए जा रहे थे। जब वह एयरपोर्ट पहुंचे तो सामान की चेकिंग की प्रक्रिया के दौरान उनके बैग में कारतूस मिला। इस विषय मे जब उनसे पूछताछ की तो पर पहले तो वे घबरा गए।। फिर खुद को संभालते हुए उन्होंने बताया कि उनके पिता के पास भी 315 रायफल है। शायद जल्दबाजी में ये कारतूस उनके बैग में आ गया होगा। क्योंकि शादी के दौरान भी शायद बंदूक के कारतूस इसी बैग में रखे थे।
वही इस पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी षियाज केएम ने बताया कि सिविल एयरपोर्ट पर एक परिवार के बैग से कारतूस मिला था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कारतूस उनके परिवार की बंदूक का है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।