सम्मान समारोह में विभिन्न संगठनों के150 पदाधिकारी हुए सम्मानित

Mar 15 2024

ग्वालियर। राज्य कर्मचारी संघ ग्वालियर द्वारा निजी होटल में आयोजित स्नेह सम्मेलन एवम सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत समेत विभिन्न संगठनों के 150 पदाधिकारियों का शॉल प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत ने की। सभी पधारे अतिथियों का पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। 
स्नेह सम्मेलन एवम सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर जाटव द्वारा सभी संगठनों के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि हम कर्मचारियों के साथ है। आपके हितों की जो अनदेखी की जा रही है उससे मुख्यमंत्री डॉ. यादव को व्यक्तिगत रूप से अवगत कराया जाएगा। 
प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत ने कर्मचारी हित में अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि हम आखिरी सांस तक कर्मचारी हित में अपना संघर्ष जारी रखेंगे। आवश्यकता पड़ी तो हम सडक़ों पर भी उतरेंगे। सरकार की सारी योजनाओं को मूर्त रूप देने वाले कर्मचारी को मंहगाई भत्ते के लिए सरकार से मांग करना पड़ रही है जो हमारा अधिकार है, शर्म की बात है। 
कार्यक्रम में स्वागत भाषण बलबीर सिंह परमार जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ और आभार देवेंद्र कुमार दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन निरंजन सिंह घुरेया द्वारा किया गया।  
 सम्मान समारोह में सम्मानित किए जाने वालों में बलबीर सिंह परमार, रणवीर सिंह सिकरवार, रविंद्र त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह भदौरिया, महेंद्र मल, हवलदार सिंह भदौरिया, मनोज दुबे, सोहन सिंह भदौरिया, धनीराम कुशवाह रेणु साहू, राखी चौहान, जोगेंद्र सिंह भदौरिया, राजाराम सेंगर, मोहन सिंह कुशवाह, शिवकुमार द्विवेदी, महेंद्र कुमार जैन, महादेव सिंह, मुकेश मौर्य, अनिल मेवाफरोश, श्याम श्रीवास्तव, राजकुमार शर्मा, समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारिगण शामिल रहे।