सूरज की किरणे गर्म होने से बढऩे लगी गर्मी

Mar 14 2024

ग्वालियर। शहर में लगातार मौसम बदल रहा है। प्रति दिन के साथ ही आसमान में सूरज की गर्म किरणे तेज होती जा रही हैं। धूप तेज पडऩे से दिन और रात का पारा तेजी से बढ़ रहा है। बाजारों में निकलने वाले लोग तेज तेज धूप से बचने के लिए पेड़ों के नीचे खड़े होकर बच रहे है। 
वहीं गर्मी से निकलने वाले पसीने के पानी की कमी को पूरा करने के लिए लोग बाग नींबू पानी, गन्ने का रस, लस्सी और नमकीन मठ्ठा पीकर पूरा कर रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। एक सिस्टम सक्रिय हो रहा है, लेकिन बारिश की संभावना। अभी कम ही है।
गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।  मौसम वैज्ञानिक मौसम की माने तो अब सर्दी लगभग जा चुकी है और अब लौटकर आने वाली नहीं है। आने वाले महीने के तीसरे हफ्ते के दिनों में शहर में तापमान तेजी से बढऩे वाला है।
स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि ग्वालियर-चंबल संभाग में दिन के समय तेज धूप से तापमान में बढ़ोत्तरी दिखेगी। क्योंकि वर्तमान में कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। जिस कारण दिन में तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा भी 16.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अब मार्च के तीसरे पखवाड़े में लोगों को गर्मी का अहसास होगा।
बदलते मौसम के चलते अस्पताल में बढऩे लगे मरीज
मौसम में उतार चढ़ाव के चलते अस्पतालों की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ बढऩे लगी है। इस समय सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ ही बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। मौसम में बदलाव के चलते जेएएच की ओपीडी में मरीजों की संख्या में करीब 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। यही हाल जिला अस्पतालों में भी देखने को मिल रहा है।