इंदरगढ़ थाने में सिपाही ने खुद को गोली मारी,मौत

Mar 14 2024

ग्वालियर। दतिया जिले के इंदरगढ़ थाने में पदस्थ एक सिपाही ने गुरूवार सुबह सरकारी राइफल से अपने आप को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस कप्तान सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। 
जानकारी के मुताबिक इंदरगढ़ थाने के सिपाही विवेक शर्मा संतरी ड्यूटी पर थे। गुरूवार  सुबह करीब 7 बजे महिला सेल के बाहर कुर्सी पर बैठे-बैठे ही सिपाही ने अपनी सरकारी रायफल गले से सटाकर ट्रिगर दबा दिया। गोली गले के आर-पार हो गई। 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। तत्काल सिपाही को अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथी आरक्षकों ने बताया कि विवेक शर्मा शांत स्वभाव का था। विवेक शर्मा के दो बच्चे हैं। एक 5 साल की लडक़ी और कुछ माह का एक लडक़ा है।
विवेक शर्मा के परिजनों आरोप लगाते हुए कहा कि विवेक शर्मा से अफसर ज्यादा ड्यूटी कराते थे। इसको लेकर वह मानसिक तनाव में रहते थे। कुछ दिन पहले ही ड्यूटी लगाने को लेकर अफसर से इनकी कहासुनी भी हुई थी।