एनएसयूआई ने जेयू में बांटे रेट कार्ड के पर्चे

Mar 14 2024

ग्वालियर। एनएसयूआई सांइस कॉलेज अध्यक्ष मोहित भदौरिया और उपाध्यक्ष निखिल झा ने जीवाजी विवि में रेट कार्ड के पर्चे बांटे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुलपति, कुलसचिव, डीसीडीसी से कॉलेज की सबद्धता संबंधी कोई कार्य करना है तो किसे कितने रुपए देना होंगे और इसके लिए कुलपति ऑफिस में सपर्क करना पड़ेगा। इस रेट कार्ड से विश्वविद्यालय के अधिकारियों में सन्नाटा सा पसरा हुआ है। 
खास बात यह है एनएसयूआई ने पर्चे बांटे सुरक्षाकर्मियां को पता नहीं चल सका।