औषधि विभाग ने दो मेडिकल पर की छापामार कार्रवाई, स्टोर संचालकों में हडक़ंप

Mar 14 2024

डबरा। जिले की औषधि विभाग की टीम ने डबरा में मेडिकल स्टोर पर छापा मार करवाई की है। जिसमें दो मेडिकल संचालकों से दस्तावेज मांगे हैं। वही मेडिकल स्टरों को बंद रखने की हिदायत भी दी है।
जिले की ड्रग इंस्पेक्टर अनुभूति शर्मा ने बताया है कि शहर में मंगला स्कूल रोड पर संचालित हो रहे माही मेडिकल संचालक राहुल सोनी द्वारा गलत पते पर मेडिकल संचालन किया जा रहा था। इसके बाद मेडिकल संचालक से दुकान दवा क्रय विक्रय संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं साथ ही दस्तावेजों की पूर्ति न होने तक मेडिकल स्टोर को बंद रखने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा अग्रसेन चौराहे पर स्थित गणेश मेडिकल स्टोर को भी जांचा गया। जहां मेडिकल संचालक द्वारा लाइसेंस नहीं दिखा पाया।