अग्रसर एकल युवा द्वारा ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन 17 को
Mar 14 2024
ग्वालियर। जरूरतमंद बच्चों के मानसिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए अग्रसर एकल युवा ग्वालियर चैप्टर द्वारा शहरवासियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन 17 मार्च को दोपहर तीन बजे से जीवाजी क्लब में करने जा रही है।
यह कार्यक्रम पूर्णत: निशुल्क रहेगा तथा इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम, नव आरंभ के माध्यम से टीम द्वारा शहरवासी खासकर युवा वर्ग को एकल युवा की कार्य प्रणाली से अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर सदस्यता अभियान का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवाओं को एकल युवा के साथ जुडऩे का मौका मिलेगा। ओरिएंटेशन प्रोग्राम में भाग लेने वाले शहर वासियों के लिए विशेष तौर पर लकी ड्रा भी रखा जाएगा। कार्यक्रम के साथ-साथ 2024-25 की नवीन टीम का इंस्टालेशन भी होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









