कांग्रेस जिला अध्यक्ष, पत्रकार समेत 15 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा
Mar 14 2024
ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है। बताया जा रहा है कि भिंड के कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी जुआ खेलते पकड़े गए है। वहीं एक पत्रकार भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक बिजौली थाना पुलिस को हाईवे पर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने अपनी टीम के साथ दबिश दी। इस दौरान जुआ खेलते हुए करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने जुआरियो के पास से करीब 2 लाख 60 हजार बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए लोगों में भिंड़ के कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह भी शामिल है। वहीं एक कथित पत्रकार भी पकड़ाया है। फिलहाल पुलिस सभी को थाने लेकर गई है। जहां सभी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने 15 जुआरियों को पकड़ा जबकि तीन भाग निकले। पुलिस ने मौके से 2 लाख 59 हजार 410 रुपए बरामद हुए। साथ ही 5 लग्जरी कार और 11 टूव्हीलर जब्त की गई हैं। 4 ताश की गड्डी और 18 मोबाइल मिले हैं।
थाने की प्रभारी अनु वेनीवाल (ट्रेनी आईपीएस) ने बताया कि कार्रवाई के समय कांग्रेस नेता बगल के रूम में बैठे मिले। पकड़े गए अधिकतर लोग भिंड के रहने वाले हैं।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान ऊदल सिंह, विश्वनाथ श्रीवास (खुद को पत्रकार बताता है), उमेश कुशवाह, राजीव कुमार, शिवसिंह, विनोद जाटव, निहाल सिंह, देवेंद्र, कोमल सिंह, रवि सिंह, दिलीप, राहुल, राजेश कुमार, राधेलाल और रवि कुमार के रूप में हुई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









