पुलिस ने अपनी कार्रवाई करके शासन के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाया: तोमर
Mar 13 2024
ग्वालियर। सोना-चांदी व्यवसायी राहुल गोयल के मुनीम के साथ 31 जनवरी को थाना बागचीनी जिला मुरैना में हुई लूट की घटना के दोषी अपराधियों को मुरैना पुलिस द्वारा पकड़ कर माल की बरामदगी किए जाने के उपलक्ष्य में व्यवसायियों द्वारा चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में अग्रवाल सेवा सदन मुरैना में पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मुरैना पुलिस ने उल्लेखनीय कार्यवाही करके राज्य शासन के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाया है, इसके लिए पुलिस प्रशासन निश्चित ही बधाई की पात्र है।
चेम्बर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि अभी दो चैलेंज मुरैना पुलिस के सामने हैं। ग्वालियर के व्यवसायी के साथ जो साढ़े 13 लाख की चोरी हुई है। उस घटना को ट्रेस किया जाना है, वहीं एक ग्वालियर के व्यवसाई जो कि अपनी बेटी की शादी करने के लिए 6 मार्च को गए थे, आकाश गोयल की बहिन की शादी थी। उसमें 170 ग्राम के सोने के जेवरात का बैग चोरी किया गया है, सीसी टीव्ही फुटेज भी हैं। पुलिस को इन दोनों चुनौतियों को और पूरा करना है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









