काम करना है तो थाने में रहना, वरना लाइन में आराम करें:एसपी धर्मवीर सिंह
Mar 13 2024
ग्वालियर। गत मंगलवार शाम को नवागत एसपी धर्मवीर सिंह ने चार्ज लेने के बाद अफसरों की बैठक लेकर हिदायत दी कि काम करना है तो थानों में रहना वरना आराम के लिए लाइन सही जगह है। थानों में वही नजर आएंगे जो सिर्फ काम करेंगे और गुंडे बदमाशों पर नकेल कसकर वारदातों पर अंकुश लगाएंगे। गत रात में एसपी की क्लास का असर बुधवार सुबह से ही शहर के थानों के साथ ही सडक़ों पर नजर आने लगा।
जिन थानों में थाना प्रभारी का इंतजार दोपहर 12 बजे तक जनता करती थी बुधवार को उन थानों में सुबह दस बजे ही थाना प्रभारी अपनी सीटों पर बैठकर मातहत अफसरों को ब्रीफ करते नजर आए। वहीं पुलिस जवान सुबह से ही सडक़ों पर नजर आ रहे थे। बता दें कि बीते रोज शहर की कमान लेने के बाद गत देर रात दस बजे कप्तान ने पुलिस अफसरों की कंट्रोल रूम में बैठक ली। पुलिस कप्तान के तेवर देखते ही अफसरों के पसीने छूट गए हैं और सभी ने कडक़ पुलिसिंग के साथ ही जनता के हित में काम करने का आश्वासन दिया।
एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था से किसी तरह का समझौता नहीं होगा, इसका पालन कराने की जिम्मेदारी आपकी है और आपको इसके लिए पूरे प्रयास करने होंगे। अपने मातहत को भी अपडेट करें और फील्ड में ज्यादा से ज्यादा समय गुजारने के निर्देश दें। जिससे अपराधियों में पुलिस का भय नजर आए। गश्त के साथ ही कामकाजी समय में जो भी पुलिस कर्मी ड्यूटी पर रहते हैं वह थानों में या किसी भी जगह बैठे नजर नहीं आएंगे, उन्हें फील्ड में निकलने के लिए गणना में ही ब्रीफ करें।
आराम नहीं चलेगा, अब आपका नाम नहीं बल्कि काम आपकी पहचान होगा। सुनवाई ऐसी हो कि फरियादी थाने से ही संतुष्ट हो और अफसरों तक ना पहुंचे। आमजन राहत में होगा तब ही आपकी पुलिसिंग सार्थक है। गश्त प्रभावी होना चाहिए। साथ ही घटना के बाद पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारी के रिस्पांस टाइम की मॉनीटरिंग की जाएगी।
अक्सर देखा जाता है कि दूसरे जिलों और राज्यों से बदमाश आकर वारदातों को अंजाम दे जाते हैं, इसलिए जिले का अपराध रोकने के लिए सबसे पहले बाहरी बदमाशों पर नकेल लगाएं। साथ ही पुराने बदमाशों के साथ ही नए बदमाशों की भी जानकारी होना चाहिए, जिससे उन पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
निष्पक्ष चुनाव कराना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए, अब ज्यादा समय नहीं बचा है तो आप भी चुनावी मोड में आ जाएं। जिससे अपराधियों में भय हो और वह शहर छोडक़र भाग जाएं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









