ग्वालियर व्यापार मेला फुटपाथ पर आया

Mar 13 2024

ग्वालियर। वैसे तो ग्वालियर व्यापार मेला का समापन पिछले महीने हो चुका है। बावजूद इसके अब भी मेले में फुटपाथी दुकानदार अपना माल फुटपाथ पर लगाकर बैठे हैं। ये माल सस्ते दामों में बेच रहे हैं। इसके चलते यहां ये सामान खरीदने वालों की भीड़ भी लग रही है। इसके साथ ही मेले में कुछ स्थानीय दुकानदार भी अपना सामान बेचने के लिए यहा पहुंचे रहे हैं। इससे भी लोगों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हो गई है। ये दुकानदार अपना सामान ठेलो पर भी रखकर बेच रहे हैं।