सांसद विवेक शेजवलकर का एक्स अकाउंट हैक,अश्लील सामग्री भी पोस्ट की

Mar 13 2024

ग्वालियर। ग्वालियर से भाजपा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का सोशल मीडिया अकाउंट 28 जनवरी से हैक है। इस अकाउंट पर अश्लील सामग्री भी पोस्ट की जा रही थी लेकिन इतने दिनों तक किसी का ध्यान नहीं गया। हाल ही में एक दिन पहले ही इसकी जानकारी लगी तब आनन-फानन में सांसद ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। सांसद शेजवलकर ने मामले की शिकायत सायबर सेल और एक्स को कर दी है। 
जानकारी के अनुसार सऊदी अरब के किसी हैकर ने सांसद विवेक नारायण का ऑफिशियल एक्स हैंडल हैक किया है। 28 जनवरी 2024 को हैक हुए अकाउंट पर हैकर ने शेखों की तस्वीर, मसाज करती लडक़ी का वीडियो अपलोड कर दिया है। मसाज के लिए कमरा तैयार करती लड़कियों का वीडियो डाला है। अश्लील गाने भी शेयर किए गए हैं। हैकर ने उनके अकाउंट पर स्पा और बॉडी मसाज करते हुए अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए हैं। 
हालांकि पुलिस उनका अकाउंट रिकवर करने की कोशिश कर रही है, लेकिन मामले में अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक्सपर्ट की मदद ले रहे हैं, जल्दी नामला सुलझा लेंगे। अकाउंट हैक करने वाले का जल्द पता लगा लिया जाएगा।