महिला शांति सेवा ने महिला सम्मान दिवस मनाया

Mar 13 2024

ग्वालियर। महिला शांति सेवा द्वारा मां केलादेवी बालिका आश्रय ग्रह कमलाराजा हॉस्पिटल के पीछे महिला दिवस मनाया गया। जिसमें शहर की विभिन्न क्षेत्र में अपनी अग्रणी पहचान बनाकर उच्च मुकाम हासिल करने वाली बहनों का सम्मान किया। 
जिसके अंतर्गत डॉ. ज्योति प्रियदर्शनी, एडवोकेट श्रीमती सुनीता यादव, श्रीमती रश्मि गुप्ता स्कूल डायरेक्टर, रीना मिश्रा क्राइम ब्रांच कंपू, श्रीमती ममता राठौर समाजसेवी एवं ब्यूटीशियन, विमला शर्मा भजन गायिका को  सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की डॉ. रमेश शर्मा व  कार्यक्रम का संचालन मंजुला सिंघल ने किया। 
मुख्य अतिथि डॉक्टर ज्योति प्रियदर्शनी ने कहा कि आज महिला परिवार के साथ-साथ बाहर का कार्य भी बखूबी निभाकर दोहरी भूमिका में अपना अच्छा पार्ट अदा कर रही है।
क्राइम ब्रांच की सब इंस्पेक्टर रीना शर्मा ने कहा महिला कमजोर नहीं है महिला सबसे ज्यादा शक्तिशाली आज की महिला जिस मुकाम पर है। उन्हें संघर्ष करने में हमारी बहनों को करीबन 100 वर्ष लग गए हैं। 
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा मंगल ने महिला दिवस कब से किस तरह से मनाया जाता रहा है उस पर प्रकाश डाला।
 महिलाओं ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान महिलाओं ने कई देश की महिलाओं ने अपनी मांग के लिए महिला और बच्चों के बीच अन्याय अत्याचार किस तरह से प्रथम विश्व युद्ध के दौरान शांति की स्थापना के लिए संघर्ष करते-करते सभी जगह अमन चैन हो शांति हो युद्ध विराम हो तथा उनकी जो मांगे थी बहनों की वह यह थी महिलाओं को भी वोट देने का अधिकार हो महिलाओं की सरकारी नौकरी में भागीदारी हो पुरुष और महिलाओं का बराबर का वेतनमान हो पार्लियामेंट में सांसद विधायक  महिलाओं को भी बनाया जाए यह सब मांगों को लेते हुए काफी संघर्ष करते हुए 1909 से संघर्ष करते-करते 1975 में महिला दिवस की घोषणा की गई थी 8 मार्च महिला दिवस की तब से यह दिवस महिला दिवस के रूप में मनाते मनाया जाता रहा है। 
कार्यक्रम में संस्था के डॉ. रमेश शर्मा, डॉ. मंजुला सिंघल, कांति व्यास, मीना शर्मा, सुनीता सिकरवार, शोभा सक्सेना, रोहिणी जीवनकर, सुलेखा शर्मा, इंदिरा मंगल उपस्थिति रही और बालिका गृह आश्रम की बच्चियों शामिल रही।