एलएनआईपीई में शारीरिक शिक्षा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 14 से

Mar 13 2024

ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान द्वारा शिक्षा नीति एवं विजय-2047 के परिपेक्ष्य में शारीरिक शिक्षा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 14 से 18 मार्च को होने जा रहा है। जिसमें अन्र्तराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ अपना-अपना व्याख्यान एवं अभिमत देंगे।
कार्यवाहक कुलपति प्रो. इन्दु बोरा एवं प्रभारी कुलसचिव डॉ. संजीव यादव ने पत्रकारों को बताया कि यह सम्मेलन भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। जिसका मूल उद्देश्शा खेल एवं शारीरिक शिक्षा के पाठ्यक्रम एवं पाठ्यचर्या को देश के सभी संस्थानों में लागू किया जायेगा। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान बैंकि देश का शारीरिक शिक्षा का अग्रणी संस्थान होने के नाते यह जिम्मेदारी मंत्रालय द्वारा दी गई है। मंत्रालय से प्रतिनिधि मण्डल इस सम्मेलन के दौरान उपस्थित रहेगा। 
कार्यक्रम में विश्व के विख्यात विषय विशेषज्ञ एक साथ एक मंच पर अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे। इसमें विजन-2047 एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति को दृष्टिगत रखते हुये शारीरिक शिक्षा एवं खेल को उच्च स्तर पर ले जाने के लिये दुनियाभर के फिटनेस एक्सपर्ट, स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर, कॉर्पोरेट सेक्टर्स के ऑफिशियल, पॉलिसी मेकर्स मंचन करेंगे। 
 पत्रकारवार्ता में डायरेक्टर यूजीसी-एचआरडीसी प्रो. अनुरोध सिंह सिसोदिया, डॉ. कृष्ण कांत साहू उपस्थित थे।