आशी प्रतिभा दुबे को मिला महिला शक्ति काव्य रत्न सम्मान
Mar 13 2024
ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता का आयोजन हमारी हिंदी भाषा, साहित्य के विकास तथा रचनाकारों को प्रोत्साहन देने के उद्वेश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता ऑनलाइन संपन्न हुई है।
नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की काव्य प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस अवसर पर भारत के कई जिले के प्रतिष्ठित कवि तथा लेखक शामिल थे। जिसके अंतर्गत ग्वालियर की आशी प्रतिभा दुबे को कविता हेतु प्रथम स्थान आने पर महिला शक्ति काव्य रत्न सम्मान प्रदान किया गया। देश विदेश से 3 हजार से अधिक रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें उत्कृष्ट रचना के 100 लेखकों को प्रथम स्थान प्रदान कर सम्मानित किया गया है। प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका तथा तंजानिया के रचनाकारों ने सहभागिता दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









