अग्रवैश्य बन्धुओं ने दहेज देंगे न दहेज लेंगे का लिया संकल्प
Mar 13 2024
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा मंगलवार को आयोजित 110वें युवक युवती परिचय सम्मेलन में 300 परिवारो ने अपने विवाह योग्य बच्चों के लिए रिश्ता जोडऩे का प्रयास किया। परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि रामकुमार तायल समाजसेवी, एवं विशिष्ट अतिथि अनिल गर्ग, मुकेश सिंघल, श्रीमती प्रीति बिंदल, साधना अग्रवाल, पूनम अग्रवाल थी। व कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की।
राजेश ऐरन ने सभी वैश्य अग्रबन्धुयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम यह तय करते हैं कि बच्चों की शादी में न दहेज लेंगे ओर न ही दहेज देंगे। इस पर सभी बन्धुओं ने अपनी सहमति जताई। मुख्य अतिथि ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज में एकता को मजबूत करने के लिए पुरजोर प्रयास करना होगा।
मंच पर युवक ने अपना परिचय देते हुए कहा कि मेरी जीवन संगिनी यदि शादी के बाद सर्विस करना चाहगी तो मुझे कोई ऐतराज नहीं होगा। वहीं युवतीयो ने भी मंच से अपना परिचय दिया। मंच पर परिचय श्रीमती विनीता तायल, नुपुर गोयल, शैली अग्रवाल ने कराया। मंच पर विनीता गर्ग, रवि गर्ग, सौरभ जिन्दल, सुदामा गर्ग, सूरज बंसल व पुनर्विवाह के लिए अंकुर गर्ग,मोनू आदि ने परिचय दिया। इस अवसर पर अग्रवाल परिचय पत्रिका के 110वे अंक का भी विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती दीप्ती बंसल, रोमा जेन, हर्षिनी जेन, नीता सिंघल, अनिता अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, हरिओम सिंघल, प्रकाश अग्रवाल, संदीप मंगल, बालकृष्ण अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, आनन्द अग्रवाल, कमल अग्रवाल आदि ने पधारे अतिथियों का स्वागत किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









