सेवा भारती छात्रावास केदारपुर में सत्र समाप्ति पर होली का उत्सव मनाया

Mar 13 2024

ग्वालियर। सेवा भारती छात्रावास केदारपुर में सत्र समाप्ति के अवसर पर होली का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. श्रीप्रकाश लोहिया, जगदीश प्रसाद शर्मा, अर्जुन सिंह दांगी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर डॉ. लोहिया ने छात्रों से कहा कि यह त्यौहार अच्छाइयों पर बुराई की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। हम सभी को आपसी मतभेदों को भुलाकर एक दूसरे के साथ प्रेम से रहना चाहिए। हमारे देश के विद्यार्थी हमारे देश का भविष्य है आप सभी को अपने विद्यार्थी जीवन में अपना शत प्रतिशत देते हुए समाज के अच्छे नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए तभी यह त्यौहार मनाने का हम सभी का उद्देश्य पूरा होगा। 
वहीं जगदीश प्रसाद शर्मा ने कहा कि इस छात्रावास में रहने वाले बच्चे अपने प्रेम एवं स्नेह से मिलकर यहां पर रहते हुए अपना अध्ययन करते हैं। एवं जीवन में आवश्यक मूल्य को अपने जीवन में धारण करते हुए आगे बढ़ते हैं।
इस कार्यक्रम का संचालन अधीक्षक अर्जुन द्वारा किया गया तथा उन्होंने बताया कि यह बच्चे वर्ष में एक बार अपने घर जाते हैं। इस वर्ष बच्चों के घर जाते समय डॉ. लोहिया के माध्यम से मिठाई एवं गुलाल रंग दिया गया है जिससे यह अपने परिवार के साथ होली मनाएंगे एवं आपसी प्रेम सौहार्द को आगे बढ़ेंगे। 
आगामी सत्र के लिए छात्रावास में प्रवेश लेने वाले इच्छुक छात्र जिन्होंने कक्षा पांचवी की परीक्षा इस वर्ष दी है। वह मोबाइल नंबर 7067352512 पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।