खजुराहो-निजामुद्दीन वंदे भारत ट्रेन के ग्वालियर पहुंचने पर ऊर्जा मंत्री तोमर, सांसद शेजवलकर ने स्वागत किया
Mar 12 2024
ग्वालियर। खजुराहो से चलकर, झांसी, ग्वालियर, आगरा होते हुए निजामुद्दीन के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ मंगलवार 12 मार्च को हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली इसे हरी झंडी दिखाकर खजुराहो से रवाना किया। ग्वालियर पहुंचने पर ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया है और उसे आगे के लिए रवाना करने के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने हरी झंडी दिखाई है। यह पहली वंदे भारत ट्रेन है, जो भगवा (केसरिया) रंग में है। आठ कोच वाली इस ट्रेन में यात्रियों के लिए कई सुविधाएं हैं। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रतिघंटा होगी।
यह ट्रेन मंगलवार 12 मार्च को खजुराहो से दिल्ली के लिए तय समय 9.30 बजे से 15 मिनट पहले 9.15 बजे रवाना हुई। इसके बाद 15 मार्च से यह ट्रेन नियमित रूप से चलेगी।
ग्वालियर में यह ट्रेन 2.55 बजे पहुंची तो पहले से ही स्टेशन पर उसके स्वागत के लिए भीड़ मौजूद थी। खुद ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक शेजवलकर व भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया और आगे के स्टेशन के लिए उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है।
12 मार्च मतलब मंगलवार को खजुराहो से दिल्ली के बीच शुरू हुई भारत एक्सप्रेस का रंग भगवा रखा गया है। खजुराहो-निजामुद्दीन वंदे भारत ट्रेन में आठ कोच होंगे। इसमें 7 कोच एसी चेयरकार और 1 एग्जिक्यूटिव क्लास का होगा। ट्रेन में कुल 602 सीटें होंगीं।
यह गाड़ी खजुराहो से सुबह 9.15 बजे रवाना होगी। 10 बजे छतरपुर, 11 बजे टीकमगढ़ स्टेशन, 12.20 बजे ललितपुर, 1.35 बजे वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी, 2.55 बजे ग्वालियर और 16.35 बजे आगरा होते हुए शाम 7.15 बजे हरजत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौडेगी
खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस अपने 658 किलोमीटर के सफर को आठ घंटे 20 मिनट में पूरा करेगी। इस दौरान ट्रेन की औसत स्पीड 81 किलोमीटर प्रतिघंटा की होगी। ट्रेन पलवल से ललितपुर के बीच अधिकतम 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी, जबकि ललितपुर से खजुराहो के बीच ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किमी प्रतिघंटा होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









