नारी के सम्मान से बढ़ता है समाज का मान
Mar 12 2024
ग्वालियर। थिंक एंड सपोर्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में महिला दिवस के उपलक्ष्य में इंटरनेशनल सेंटर ऑफ मीडिया एक्सीलेंस (आईकॉम) पर श्रीमती प्रवीणा पाण्डेय की स्मृति में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर किरण भदौरिया थीं। अध्यक्षता पत्रकार एवं समाज सेवी डॉ. केशव पाण्डेय ने की।
समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज-सेवा, खेल, पत्रकारिता, इंजीनियरिंग, फैशन, कला, संगीत एवं नृत्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में शहर का मान बढ़ाने वाली बेटियों एवं महिलाओं को प्रवीणा पाण्डेय नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
मुख्यअतिथि श्रीमती भदौरिया ने कहा कि जिस परिवार और समाज में नारी का सम्मान होता है, वहां साक्षात देवी का वास होता है। नारी के सम्मान से ही समाज का मान बढ़ता है। ऐसे में जरूरी है कि हम सभी को नारी का सम्मान कर उन्हें हमेशा आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र कांत ने तथा अनिल कांत ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डॉ गुंजन श्रीवास्तव चिकित्सा, सुनीता पाण्डेय बालिका शिक्षा, मीनाक्षी माथुर फैशन, रूपाली ठाकुर पत्रकारिता, अंजली बत्रा समाजसेवा, अंजना झा कथक नृत्य, वर्षा शर्मा योगा, हेमा राजनगांवकर क्रिकेट, आशा कुमार आर्मरेसलिंग, भारती बाथम हैण्डबॉल, चन्द्राणि कोटिया खेल, पायल शेखावत फुटबॉल, बरखा नामदेव योगा, अपूर्णा गोड़ हॉकी, आश्रिका जतिन शाह ताइक्वांडो, सिद्धी सुरी रूबरू मिस जूनियर इण्डिया, योग्यिता चिलवान कराटे, मान्या जैन शिक्षा, तनुष्का जैन व तनिष्का को सम्मानित किया गया।
इस दौरान अनिलकांत, स्मृति सिंह, शैलेन्द्री ठाकुर, डॉ. आदित्य भदौरिया, हर्ष बंसल, चित्रा कुशवाह, राधे कुशवाह, राजेश कुशवाह, सुकन्या शर्मा, विजय पाण्डेय, राजेन्द्र मुदगल, प्रमोद पचौरी, अविनाश भटनागर एवं मनीष मौर्य प्रमुख रूप से मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









