कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान में रक्तदान शिविर सम्पन्न

Mar 12 2024

ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान, पीजी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग और जेएएच हॉस्पीटल ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार 12 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 20 से भी अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया
रक्तदान शिविर कार्यक्रम में डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी छात्रों को मेडिकल नर्सिंग का होने की वजह से अपने परिवार को, पड़ोसियों को और आम जनता को रक्तदान करके प्रेरित करना चाहिए। 
रक्तदान शिविर कार्यक्रम में जेएएच हॉस्पिटल से डॉ. राकेश बघेल (मेडिकल ऑफिसर ब्लड ट्रान्सफ्यूजन डिपार्टमेंट) एवं उनकी पूरी टीम ब्लड डोनेशन की पूरी प्रक्रिया के लिए उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर में डॉ. बीआर श्रीवास्तव (डायरेक्टर, कैंसर हॉस्पिटल), डॉ. गुंजन श्रीवास्तव (मेडिकल आन्कोलाजिस्ट), डॉ. जीएस. राजपूत, डॉ. एमके पाठक, पीजी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग से श्रीमती सिउली सरकार प्रिंसिपल, सुश्री मीरा श्रीवास्तव, सुशील कुमार गुप्ता एवं 25 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।