पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रेस फोटोग्राफर छोटू का घर जाकर हालचाल पूछा
Mar 12 2024
ग्वालियर। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान प्रेस फोटोग्राफर राजेश जायसवाल उर्फ छोटू भाई कवरेज के दौरान गाड़ी से गिरकर घायल हो गए थे। गत दिवस अस्पताल से छुट्टी हाने पर वे घर पर आराम कर रहे हैं। आज मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह उनका हालचाल पूछने उनके निवास माधवगंज पर पहुंचे।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने छोटू से पूरी घटनाक्रम जाना और सहयोग की बात कही। उनके साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, राज्यसभा सांसद के लिए मनोनित अशोक सिंह, डबरा विधायक सुरेश राजे, भांडेर विधायक फूलसिंह बरैया समेत सुनील शर्मा, मोनू योगी और बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष अभय चौधरी फोटो जर्नलिस्ट छोटू के स्वास्थ की जानकारी लेने हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने इस दौरान डाक्टरों से चर्चा की ओर छोटू को कहा कि हम आपके साथ हैं। आप जल्दी स्वस्थ होंगे। साथ डॉक्टरों से बेहतर इलाज करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से भी आपको सहायता मुहैया कराई जाएगी। इस दौरान श्री चौधरी के साथ जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, उपेंद्र बैश्य मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









