लायंस क्लब इंटरनेशनल की रीजन कॉन्फ्रेंस 31 को

Mar 12 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट की रीजन कॉन्फ्रेंस संयुक्त रूप से कि जा रही है। इसी सन्दर्भ में क्षेत्रीय सम्मेलन यारियां की तैयारी को लेकर रीजन 16 के सभी क्लबों की एक बैठक शिवशंकर अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गईं। रीजन कॉन्फ्रेंस 31 मार्च  रविवार को संयुक्त रूप से रीजन 17 के अजय सपरा के साथ मिलकर रेशमतारा न्यू कलेक्टरेट में सांय 4 बजे से आयोजित होगी। 
मिडिया प्रभारी ज्योति अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन के लिए बिभिन्न कमेटीयाँ बनाई गई हैं। आयोजन में हर क्लब के सदस्यों का फोटो शेशन सांय 4 बजे से 4.30 तक किया जाएगा। साथ ही बैनर प्रजेटेंशन, फोटो प्रस्तुति, पेपर कटिंग प्रस्तुति, व्यक्तिगत सर्वाधिक लायन पिन कलेक्शन तथा वेंन्यू फोटो कलेक्शन प्रतियोगिता रखी गईं है जिसमें सांय 5 बजे तक ही एंट्री ली जावेगी।
बैठक में नितिन मांगलिक, शिवशंकर अग्रवाल, अजय सपरा, सलिल गुप्ता,ज्योति अग्रवाल, मदनलाल गुप्ता, धीरज भटनागर, सुनील शर्मा, जुबेर रहमान, जेएस गुप्ता, भीष्म हवलानी, ममता अग्रवाल, संजीव निगोतिया, रमेश श्रीवास्तव, रश्मि अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, बीपीएस भदौरिया, हरिओम अग्रवाल, सुशील कटारे आदि उपस्थित हुए।