जेसीआई प्रियदर्शिनी ने सेंट जॉन चर्च कंपाउंड में वाटर कूलर एवं आरो लगवाया

Mar 12 2024

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर प्रियदर्शिनी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेंट जॉन चर्च कंपाउंड कार्मल कान्वेंट स्कूल के पीछे  बच्चों के लिए वाटर कूलर एवं आरो लगवाया गया। जिससे वहां के उन सभी बच्चों को साफ एवं ठंडा पानी मिल सके, साथ ही बच्चों को बिस्किट, फ्रूटी आदि भी वितरित की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष रूचि अग्रवाल व संस्था सदस्य उमा गुप्ता, आरती माड़वारी, नूपुर माथुर, ज्योति अग्रवाल, मोना शर्मा, अरुणिमा गोयल, शैली कौर, आरती भार्गव, दिव्या बालानी, सुजाता अग्रवाल, सपना जैन व अनुष्का अग्रवाल आदि उपस्थित रही।