डॉ. अरख सतना जिले के अजाक्स जिलाध्यक्ष नियुक्ति

Mar 12 2024

ग्वालियर। अजाक्स ने सतना जिले में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों की माँग एव प्रांतीय उपाध्यक्ष रामकिशोर दाहिया की अनुशंसा पर संगठन को गति प्रदान करने के लिए सर्वसम्मति से डॉ. विजय कुमार अरख जिला स्वास्थ्य अधिकारी को सतना जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रांतीय महासचिव (प्रशासन) एड. अतर सिंह जाटव ने बताया कि प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य ने डॉ.अरख के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए है।
अन्य जिलों में सद्भावना रखने वाले अजाक्स के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के नियुक्ति प्रक्रिया जारी रहेगी। संगठन के प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य ने डॉ. अरख को शुभकामनाओ के साथ निर्देश देते हुए कहाँ कि आप 7 दिवस में जिला कार्यकारिणी का गठन कर कार्यालय से अनुमोदन कराना सुनिश्चित करे।
प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य ने सभी जिला पदाधिकारियो को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से पूर्व जिलों में सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा अधिकारी एवं कर्मचारियों को सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत बनाए।