15वां किरार सामूहिक विवाह सम्मेलन रामलीला मैदान मुरार में 10 मई को

Mar 12 2024

ग्वालियर। अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में किरार सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति मुरार ग्वालियर द्वारा अक्षय तृतीया 10 मई पर 15वां किरार सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी महत्वपूर्ण बैठक सोमवार 11 मार्च को समिति के कार्यालय रघुनाथ जी मंदिर 6 नंबर चौराहा मुरार में आयोजित की गई। 
बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर सामूहिक विवाह सम्मेलन के पर्चे का विमोचन किया गया। बैठक में सम्मेलन में अधिक से अधिक जोड़ों का विवाह कराने का निर्णय लिया गया तथा सम्मेलन में होने वाली अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही बैठक में निर्णय लिया कि समिति के सदस्य समाज के प्रत्येक गांव-गांव में जाकर सम्मेलन का प्रचार प्रसार करेगें और समाज बंधुओं से सम्मेलन में विवाह कराने का अनुरोध करेगें। 
बैठक में प्रमुख रूप से समिति के देव सिंह किरार, अर्जुन सिंह राजपूत, जगदीश सिंह, हरिसिंह किरार, नीरज सिंह राजपूत, सुनील राजपूत, राजेश सिंह किरार, विनोद नेताजी, सुनील राजपूत, अनिल राजपूत, दिनेश राजपूत, जीतू किरार, त्रिलोकी सिंह, रामेश्वर राजपूत, गोलू किरार, कमल किरार आदि उपस्थित रहे।