भोपाल संस्कृति रक्षा यात्रा में ग्वालियर से शामिल हुए हजारों भक्त
Mar 11 2024
ग्वालियर। संत आशाराम बापू के समुचित उपचार व शीघ्र रिहाई की पुरजोर मांग को लेकर देशभर में निकाली जा रही संस्कृति रक्षा यात्राओ के क्रम में मप्र की राजधानी भोपाल में रामा भाई के नेतृत्व में माता के मंदिर न्यू मार्केट भोपाल से शुरू होकर विभिन्न सडक़ों से यात्रा अपार जन समुदाय के साथ राज भवन तक निकाली गई। जिसमें करीब एक लाख बापू भक्तों ने शामिल होकर समर्थन में हुंकार भरी।
शांति पूर्वक संस्कृति रक्षा यात्रा में सरकार न्याय पालिका से मार्मिक अपील कर संत आशाराम बापू की 87वर्षीय अवस्था और विभिन्न गंभीर बीमारी हार्ट इत्यादि होने के बावजूद एक भी दिन की पैरोल जमानत नहीं देना घोर साजिश और मानवाधिकारों का उल्लंघन है।
बापू निमित संस्कृति रक्षा यात्रा में शामिल होने ग्वालियर से श्री वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ महिला उत्थान मंडल के पदाधिकारियों के नेतृत्व में हजारों महिला पुरुष साधकोंने भोपाल यात्रा में सक्रिय भूमिका निभाई। प्रमुख रूप से आश्रम संचालक अर्जुन भाई, प्रधान सिंह भदौरिया, आदित्य भदौरिया, दुर्गेश सिंह, नवीन भाई, सीबी शर्मा, बीपीएस सेंगर, वीर गुर्जर, मनीष तोमर, नरेंद्र राणा, नंद किशोर शर्मा, रंजीत आर्य, डीके शर्मा, दिलीप हंदवानी, हरीश डिंगरा, कृष्णा शर्मा, सावित्री मिश्रा, कोशल्या रायकवार, कुसुम चंदेल, विमला कुशवाह, सीमा परिहार, मुन्नी चौहान, शोभा राजावत, पुष्पा पाठक, पुष्पा पाल, शीला तोमर, डा उपमा भटनागर इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









